फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INX मीडिया केस: कार्ति चिदंबरम के CA को मिली जमानत, कोर्ट ने CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Tue, 13 Mar 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया रिश्वत मामले में हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है। सोमवार (12 मार्च) को जहां इस मामले के मुख्य आरोपी कार्ति चिदंबरम को 24 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं इस मामले में मंगलवार (13 मार्च) को दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को कार्ति चिदंबरम की जमानत याचिका पर 16 मार्च, 2018 तक जवाब और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। इसके साथ ही दिल्ली कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट एस भास्करन को जमानत दी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले इस पूरे मामले की सुनवाई कर रहीं जज इंद्रमीत कौर ने खुद को अलग कर लिया है। बता दें कि अभी तक यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में इंद्रमीत कौर की बेंच देख रही थी। मामले से खुद को अलग करने का जस्टिस कौर ने अभी तक कोई कारण नहीं बताया है। वहीं उन्होंने इस पूरे मामले को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को रेफर कर दिया है। अब इस केस की जांच कोई दूसरी बेंच करेगी। 
 

 

विज्ञापन

जानिए क्या है INX मीडिया केस, जिसमें पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर लटकी है तलवार 

Karti Chidambaram
2007 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

कार्ति पर प्रमुख आरोप ये है कि पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्हीं में से एक मामला आईएनएक्स मीडिया का भी है, जिसकी सर्वेसवा बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें