ये मदद भी मिलेगी
- पेंशन के अलावा सरकार मृतक व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक के रूप में नामांकित करने पर विचार करेगी।
- कोविड के कारण होने वाली प्रत्येक मृत्यु पर मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग से मिलने वाले एक फॉर्म को भरकर प्राप्त किया जा सकता है।
भाजपा ने की आलोचना
दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि इस कोविड काल में हजारों ऐसे लोगों की भी कोरोना के कारण मौत हुई है जो अपने घर में रहकर होम आइसोलेशन में ही कोरोना का इलाज करा रहे थे। दिल्ली सरकार ने स्वयं ही लोगों को यह उपाय सुझाया था। लेकिन इन परिवार वालों के पास कोरोना मौत का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। सरकार बताए कि इन परिवार के लोगों को वह कैसे मदद करेगी।
नेहा शालिनी दुआ ने आरोप लगाया कि इस दौरान अनेक लोगों को अस्पताल में दाखिला तक नहीं मिला, उनकी अस्पताल के बाहर ही मौत हो गई। आशंका है कि इन परिवार के लोगों के पास भी कोरोना से मौत होने का कोई प्रमाण पत्र नहीं होगा। ऐसे परिवार वालों की मदद के बारे में सरकार के पास क्या योजना है।
हजारों लोगों ने इस बात की शिकायत की थी कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। कई प्रकार की रिपोर्ट्स निगेटिव आ रही हैं, इसे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार ने भी स्वीकार किया था। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि वह इन परिवार के लोगों की आर्थिक मदद कैसे करेगी।