फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : गोपाल राय ने कहा- अगले पांच साल में प्रदूषण स्तर को एक तिहाई कम करने का लक्ष्य

Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली सरकार ने ‘2021 की सर्दियों की शुरुआत से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए जाने वाले उपाय पर कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि इस वर्ष सर्दियों के आने के पहले राजधानी के प्रदूषण स्तर में महत्त्वपूर्ण कमी करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच सालों के अंदर राजधानी के प्रदूषण स्तर को वर्तमान स्तर के एक तिहाई पर लाया जाए।

विज्ञापन


इसके लिए विशेषज्ञों की राय जानने के लिए दिल्ली सरकार एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। विशेषज्ञ इस कॉन्फ्रेंस में राजधानी का प्रदूषण स्तर कम करने के उपाय बताएंगे। बाद में सरकार इन उपायों को लागू करने के बारे में गंभीरता से विचार करेगी।  
 
इसके पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण स्तर में कमी लाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसमें राजधानी क्षेत्र में वृक्षारोपण बढ़ाने, सीएनजी और विद्युत आधारित वाहनों के चलन को बढ़ावा देने जैसे कदम शामिल हैं। एजेंसियों का मानना है कि सरकार के इस प्रयोग से राजधानी के प्रदूषण स्तर में 15 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। 
विज्ञापन

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित करेगी। ‘2021 की सर्दियों की शुरुआत से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए जाने वाले उपाय विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें