फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : दिल्ली सरकार के मंत्री ने गर्ल्स स्कूल की जमीन को भू-माफियाओं से कराया मुक्त

Mon, 05 Apr 2021 11:48 PM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मुक्त कराई गई जमीन पर अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्कूल की छात्राओं को पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की अनेक सरकारी जमीन पर भूमाफिया धीरे-धीरे कब्जा कर चुके थे, लेकिन एक रणनीति के तहत सरकार अब इन जमीनों को मुक्त कराने का काम कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त करा दिया। इस जमीन पर लंबे समय से भू-माफियाओं कब्जा था। इसके पहले दिल्ली सरकार के ही एक अन्य मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सीमापुरी इलाके में सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराया था।

जानकारी के मुताबिक़ मुक्त कराई गई जमीन पर अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्कूल की छात्राओं को पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी। इस तरह की जमीनों के मुक्त होने से इन क्षेत्रों का विकास किया जा सकेगा। इससे इन क्षेत्रों में दिन के समय लगने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस जमीन पर बच्चों के विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे यहां के रहने वाले लोगों को भारी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इससे पहले इमरान हुसैन ने सड़कों पर हुए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की मिल रही शिकायतों को देखते हुए बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों का पैदल निरीक्षण किया था और इन सड़कों पर फैले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें