फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मारने की साजिश रच रही 'D कंपनी'?

Wed, 27 Dec 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
छोटा राजन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। दिल्ली का कुख्यात गैंगेस्टर नीरज बवाना डी कंपनी के निर्देश पर छोटा राजन को मारने की साजिश रच रहा है। इंटेलीजेंस ने तिहाड़ प्रशासन से दो हफ्ते पहले इस साजिश के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


पढ़ें:  संसद में 28 को पेश होगा तीन तलाक बिल, तीन तलाक पर है 3 साल की कैद का प्रावधान

मिली जानकारी के मुताबिक बवाना ने जेल में मिलने आये एक शख्स से कुछ बातें बताई थीं। छोटा राजन और बवाना एक ही जेल में बंद हैं लेकिन उनकी सेल अलग है। हालांकि अलर्ट के बाद बवाना को अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

कुछ दिनों पहले बवाना की सेल से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। आपको बता दें कि छोटा राजन को तिहाड़ जेल में इसलिए रखा गया था क्योंकि दाऊद इब्राहिम और उनके गैंग के लिए दिल्ली में राजन पर हमला करना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन


पढ़ें: पद्मश्री अरुणिमा से महाकाल मंदिर में हुई बदसलूकी, पीएम को किया ट्वीट

तिहाड़ के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने राजन की सुरक्षा कड़ी कर दी है, और बवाना के लिए अब यह संभव नहीं है कि वह राजन पर हमला कर सके। राजन की सेल जेल नंबर 2 में सबसे आखिर में है जबकि बवाना को दूसरी सेल में रखा गया है। राजन के लिए स्पेशल गार्ड और खाना बनाने वाला रखा गया है जो कि कड़ी निगरानी करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें