फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excise Policy: तेलंगाना और बंगाल की आबकारी नीति पर भी कस सकता है शिकंजा, CBI तलाशेगी दिल्ली से कनेक्शन

Fri, 11 Nov 2022 01:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई की चार्जशीट में इस बात का जिक्र है कि मनोज राय फ्रांस की कंपनी परनॉड रिकॉर्ड के लिए काम कर रहा था। वह कंपनी के लिए फायदेमंद नीति तैयार करने के लिए सरकार की बैठकों में भी शामिल रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति जांच के दायरे में है। हालांकि, अब यह जांच अन्य राज्यों तक भी पहुंचने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के अधिकारियों को पश्चिम बंगाल व तेलंगाना सरकार की आबकारी नीति में भी गड़बड़ी मिली है। इन सभी राज्यों की नई नीति का फ्रांस की बड़ी कारोबारी कंपनी परनॉड रिकॉर्ड से कनेक्शन भी तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति दिल्ली व पंजाब से से मिलती-जुलती है। सीबीआई अधिकारियों को शुरुआती जांच में दोनों राज्यों में कुछ सबूत मिले थे। ऐसे में जल्द ही इन राज्यों में जांच शुरू होने की संभावना है। 

परनॉड रिकॉर्ड के लिए काम कर रहा था मनोज राय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की चार्जशीट में इस बात का जिक्र है कि मनोज राय फ्रांस की कंपनी परनॉड रिकॉर्ड के लिए काम कर रहा था। वह कंपनी के लिए फायदेमंद नीति तैयार करने के लिए सरकार की बैठकों में भी शामिल रहा। कहा जा रहा है कि दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति का सबसे बड़ी लाभार्थी रिकॉर्ड कंपनी ही रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें