फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की विदेश जाने वाली याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

Thu, 12 Sep 2019 03:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की विदेश जाने वाली याचिका पर फैसला शुक्रवार दोपहर दो बजे तक के लिए सुरक्षित रखा है। रॉबर्ट वाड्रा बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं। वाड्रा की अर्जी का प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया है।   
विज्ञापन

 
बता दें कि वाड्रा लंदन में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। इससे पहले अदालत ने जून में वाड्रा को स्वास्थ्य कारणों से छह हफ्ते के लिए अमेरिका और नीदरलैंड जाने की अनुमति दी थी लेकिन ब्रिटेन जाने की अनुमति नहीं दी थी। ईडी ने आशंका जताई थी कि वाड्रा को यदि ब्रिटेन भेजा गया तो वह सबूत नष्ट कर सकता है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें