फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सत्येंद्र जैन पर कांग्रेस ने बोला हमला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मसाज कराने को बताया शर्मनाक

Wed, 23 Nov 2022 09:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अलका लांबा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी सरकार इस भ्रष्टाचारी मंत्री को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनकी तुलना भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
alka lamba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात और दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन पर हुए खुलासे ने विपक्ष को बड़ा अवसर उपलब्ध करा दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि कल गांधी और भगत सिंह के आदर्शों की बात करने वाले आज दुष्कर्म के आरोपियों से मसाज करा रहे हैं। यह केवल गैरकानूनी और अपराध नहीं है, बल्कि बड़ा नैतिक पतन भी है। पार्टी ने इस मामले पर अरविंद केजरीवाल से सफाई भी मांगी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध नए आदर्श की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का इससे ज्यादा नैतिक पतन नहीं हो सकता कि एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से उनका एक मंत्री मसाज करा रहा है। अलका लांबा ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी सरकार इस भ्रष्टाचारी मंत्री को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनकी तुलना भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों से कर रहे हैं। 

अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले इसे राजनीतिक आरोप बताकर अपना  पल्ला झाड़ रही थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उनके पास कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों की भगत सिंह से तुलना कर और उनके लिए पदम पुरस्कारों की मांग कर उन्हें पूरे देश का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन जेल में रहकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे, लेकिन उनके मंत्री ही अब भ्रष्टाचार के संरक्षक बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें