पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लोगों को भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वायदा कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो गोवा की 87 फीसदी आबादी को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्ली में अभी 73 फीसदी परिवारों को पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाती है और उनका बिजली बिल शून्य आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ही तरह गोवा के लोगों को भी मुफ्त बिजली मिलेगी। इसमें कृषि क्षेत्र के साथ-साथ गोवा के ग्रामीण इलाके भी शामिल होंगे। जानकारों का कहना हे कि गोवा जैसे राज्य में आम आदमी पार्टी की यह घोषणा बड़ा कमाल कर सकती है।
I'm here to give first guarantee on electricity. We'll provide 300 units of free electricity in Goa. With implementation of this scheme, 87% of Goa will start getting zero electricity bills. Old bills will be waived off. We'll provide 24x7 electricity: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/1SbFZmfMQT
गोवा के लोगों को मुफ्त बिजली क्यों नहीं- केजरीवाल
इस योजना के लागू होने से गोवा के 87 फीसदी लोगों को जीरो बिजली बिल मिलना शुरू हो जाएगा। वह राज्य में पुराने सभी बिजली बिल माफ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का पैसा बच्चों की पढ़ाई में काम आएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं।’’