देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है, लेकिन दक्षिण भारत में कोरोना वायरस के साथ ही जीका वायरस का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। केरल में कोरोना और जीका वायरस के कहर को देखते हुए 17 और 18 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
केरल में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीज और जीका वायरस के मामलों को देखते राज्य सरकार जल्द नई गाइडलाइन जारी कर सकती है, जिसके तहत कई पाबंदियां और लगाईं जा सकती हैं।
केरल में कोरोना संक्रमण और जीका वायरस के खतरे को देखते हुए बैंक में अब केवल पांच दिन ही कामकाज की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सभी बैंकों को दो दिन बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।