फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, सामने आई ये वजह

Sun, 29 Jun 2025 09:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Flight Divert: एअर इंडिया की फ्लाइट एआई357 जो जापान की राजधानी टोक्यो में मौजूद हानेडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, उसे तकनीकी खामी के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया और सुरक्षित उतारा भी गया। एअर इंडिया ने बताया कि केबिन में लगातार गर्म तापमान बने रहने के कारण ऐसा फैसला लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई357 को रविवार को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इसका कारण विमान के केबिन में लगातार गर्म तापमान बना रहना बताया गया है। एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह एक सावधानीपूर्ण निर्णय था और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से कोलकाता उतार लिया गया।
विज्ञापन


विमान की तकनीकी जांच की जा रही है- एअर इंडिया
एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। एअर इंडिया ने कहा, '29 जून को हनेडा से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI357 को केबिन में लगातार गर्मी महसूस होने के चलते एहतियातन कोलकाता डायवर्ट किया गया।' फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को हर संभव सहायता दे रही है।

यह भी पढ़ें - Air India: चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का विमान मुंबई वापस लौटा; केबिन के अंदर आई थी जलने की गंध
विज्ञापन


चेन्नई जा रहे विमान भी मुंबई लौटा वापस
इससे पहले चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का एक विमान केबिन में जलने की गंध के बाद मुंबई लौट आया। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। 27 जून को विमान संख्या एआई639 ने मुंबई से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान केबिन में जलने की गंध का पता, जिसके बाद एहतियात के तौर विमान को वापस मुंबई बुलाया गया। 

एअर इंडिया की कई अन्य उड़ाने हुईं प्रभावित 
इससे पहले शुक्रवार को एअर इंडिया के एक विमान में गैर-विशिष्ट सुरक्षा अलर्ट पाया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इससे पहले, 25 जून को मुंबई से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को पांच घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया था। इसकी वजह विमान के एक पंख में कुछ घास का फंसना बताया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे में DNA जांच से अब तक 260 मृतकों की पहचान; परिजनों को सौंपे गए सभी शव

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब डीजीसीए ने प्रमुख हवाई अड्डों पर अपनी निगरानी के दौरान एयरलाइनों, हवाई अड्डों, विमान रखरखाव कार्यों से संबंधित कई उल्लंघनों और कई मामलों में बार-बार होने वाली खामियों का पता लगाया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान हादसे के दो सप्ताह से भी कम समय बाद की गई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें