फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tit For Tat: जब दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन से बैरिकेड्स हटे, तब लंदन में बढ़ी भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा

Wed, 22 Mar 2023 04:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने सुरक्षा को कम करने का फैसला ऐसे वक्त पर लिया, जब लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था और तिरंगे का अपमान किया था। दावा किया जा रहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की वजह से प्रदर्शनकारी परिसर में घुसने में कामयाब रहे। भारत ने इस घटना को लेकर कड़ा एतराज जताया था।
विज्ञापन
British High Commission - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन और ब्रिटिश उच्चायुक्त की सुरक्षा घटा दी। ब्रिटिश उच्चायोग और 2 राजाजी मार्ग स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास के बाहर से बैरिकेड्स हटा लिए गए। मामले में जब ब्रिटिश हाई कमीशन की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उनके प्रवक्ता ने कहा कि हम सुरक्षा मसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया।

विज्ञापन

 

इससे पहले भारत ने सुरक्षा को कम करने का फैसला ऐसे वक्त पर लिया, जब लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था और तिरंगे का अपमान किया था। दावा किया जा रहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की वजह से प्रदर्शनकारी परिसर में घुसने में कामयाब रहे। भारत ने इस घटना को लेकर कड़ा एतराज जताया था। हालांकि, दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमिशन से बैरिकेड्स हटाने के पीछे की सही वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भारत ने घटना पर आपत्ति जताते हुए मांग की थी कि इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए और अन पर सख्त कार्रवाई की जाए। भारत ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी की थी। हालांकि, ब्रिटिश अधिकारियों ने भी घटना की निंदा की थी। उन्होंने इसे अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें