फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, तो क्या आप आतंकवादियों को दिल्ली में बसाएंगे?

Thu, 09 Aug 2018 09:18 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के सदन में तब माहौल बेहद गरम हो गया जब सदन के अध्यक्ष राम निवास गोयल और नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता में तेज बहस हो गई। बहस के दौरान गोयल यहां तक कह गए कि क्या आप दिल्ली में आतंकवादियों को बसाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी एक रणनीति के तहत पूरे देश में एनआरसी का मुद्दा उठाए हुए है। पार्टी की उसी रणनीति के अनुसार नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के चालू सत्र में लगातार एनआरसी का मुद्दा उठा रहे हैं।

आज गुरुवार को भी वे सदन में कुछ अखबारों के साथ पहुंचे और कार्यवाही शुरु होते ही उन्हें लहराते हुए अध्यक्ष से एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। नेता विपक्ष गुप्ता ने अखबार लहराते हुए कहा कि बुधवार को दिल्ली में आधा दर्जन अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। दिल्ली की सुरक्षा के लिए ये एक खतरा हैं। सरकार को जवाब देना चाहिए कि एनआरसी के मुद्दे पर उसका क्या रुख है। वह अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे पर क्या राय रखती है।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता सदन की कार्यवाही के पहले दो दिन भी इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर चुके थे जिसे नामंजूर कर दिया गया था। दोनों दिन जब उन्होंने इसी मुद्दे पर जोर दिया और चर्चा की मांग की तो उन्हें मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाल दिया गया। 

गुरुवार को जब गुप्ता उसी मुद्दे को बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से जोड़ते हुए उठाने लगे तो विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल उन्हें शांत करवा कर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगे। लेकिन गुप्ता उधर शांत होने के मूड में नहीं थे। 

उन्होंने कहा, एक तरफ घुसपैठियों से दिल्ली को लगातार खतरा पैदा हो रहा है, वहीं सरकार लगातार बांग्लादेशियों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इन घुसपैठियों को दिल्ली में बसाने जा रही है? गुप्ता के इस आरोप पर गोयल गुस्से में आ गए और गुप्ता से ही पूछ डाला, क्या आप दिल्ली में आतंकवादियों को बसाना चाहते हैं? 

अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों के बीच तेज बहस होने लगी। हलांकि कुछ देर बाद गुप्ता ने अपना मुद्दा पीछे ले लिया और सदन की कार्यवाही आगे चल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें