दिल्ली में शनिवार की रात तीन पुरुषों पर जानलेवा हमला किया गया है। इन तीनों पर कथित तौर पर भैंस काटने के लिए ले जाने का आरोप लगाकर एक एनजीओ के सदस्यों ने हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी। उन्हें एम्स ट्रामा सेंट्रर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुंडगांव से गाजीपुर मंडी के लिए ट्रक पर आधा दर्जन से ज्यादा भैसें ला रहे थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर ही है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और 6 राज्यों को से पूछा, क्यों न गौरक्षकों को बैन कर दिया जाए
घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गौरक्षकों ने इन लोगों पर हमला नहीं किया, बल्कि एनजीओ पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल्स) के सदस्यों ने उनसे हाथापाई की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामिल बानिया ने बताया कि तीनों लोग भैंसों को कानूनी तरीके से ले जा रहे थे। इस बीच पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल्स) के लोग हाथापाई करने लगे।
यह भी पढ़ें- गौरक्षा हिंसा मामले के आरोपी को साध्वी कमल ने बताया, आज के 'भगत सिंह'
उन्होंने कहा कि वे गौरक्षक दल के नहीं बल्कि पीएफए के सदस्य थे, जो एक एनजीओ है। पीएफए दिल्ली में कई सालों से पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ काम कर रहा है।
3 ppl took buffaloes for legal slaughter where PFA(People for Animals)entered into a scuffle:R Baaniya,Delhi Police on Kalkaji incident pic.twitter.com/XiWaBCFwKJ
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
Not Gau Raksha Dal, they were members of an NGO called PFA which has been working for many years in Delhi: R Baaniya,DCP South East #Delhi pic.twitter.com/Zvs59aGjNN
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017