फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: कोरोना से अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे दिल्ली-छत्तीसगढ़

Sat, 15 May 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • दिल्ली और छत्तीसगढ़ की सरकारें की ये एक अच्छी पहल हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और छत्तीसगढ़ की सरकारें कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगी। दिल्ली सरकार तो ऐसे बच्चों की परवरिश के साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले युवाओं के बुजुर्ग परिजन का ख्याल रखेगी। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चों को छात्रवृत्ति भी देगी।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह एलान करते हुए ऐसे बच्चों व बुजुर्गों से उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से हमदर्दी रखने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिन पूरी दिल्ली के लिए बेहद दुखदयी रहा हैं। सभी कोशिशों के बावजूद कई दिल्लीवासियों को बचा नहीं पाए। कई परिवारों में एक से ज्यादा मौतें हुई हैं।

केजरीवाल के मुताबिक, वह ऐसे कई बच्चों को जानते हैं, जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमण से चल बसे। अब इनका दुनिया में कोई नहीं है। यह बेहद दुखद है। बावजूद इसके ऐसे बच्चे खुद को अनाथ न समझें। किसी भी बच्चे की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी। ऐसे बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ऐसे कई बुजुर्ग हैं, जिनके जवान और कमाई करने वाले बच्चे नहीं रहे। इस बात का सबको बेहद अफसोस है, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी परिवार, जिनमें कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है, उनकी मदद सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें