दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने काबुल जाने वाले यात्री के हैंड बैगेज से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए। एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनरों का पता चला था। यात्री और बरामद सामग्री को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया, जबकि एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग को सौंप दिया गया, जबकि एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग कर रहा है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने काबुल जाने वाले एक यात्री के हैंड बैगेज से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए। यह कार्रवाई 22 सितंबर को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर हुई। यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
काबुल जा रहा था यात्री
सीआईएसएफ के मुताबिक, यात्री को केएएम एयर की फ्लाइट RQ4402 से काबुल जाना था। फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे रवाना होने वाली थी। इंटरनेशनल सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक्स-रे बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ जवानों को यात्री के हैंड बैगेज में कुछ संदिग्ध कंटेनर दिखाई दिए।
11 छोटे-छोटे कंटेनरों में चंदन मिला
जांच के दौरान बैग से चंदन से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर मिले। इसके बाद सीआईएसएफ ने तुरंत कस्टम विभाग को इसकी सूचना दी। कस्टम सुपरिटेंडेंट स्क्रीनिंग पॉइंट पर पहुंचे और यात्री के साथ बरामद सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।
एयरलाइन ने यात्री को फ्लाइट से उतारा
कस्टम विभाग को मामला सौंपे जाने के बाद संबंधित एयरलाइन ने भी यात्री को फ्लाइट से उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, यात्री को करीब 15:28 बजे फ्लाइट से ऑफलोड किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग की ओर से की जा रही है।
चंदन के निर्यात पर प्रतिबंध
विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1992 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय की एक्सपोर्ट पॉलिसी में चंदन के निर्यात को लेकर प्रतिबंध हैं। कुछ खास तैयार उत्पादों और स्वीकृत रूपों के लिए तय अपवाद और शर्तें लागू होती हैं, लेकिन चंदन का किसी भी रूप में निर्यात प्रतिबंधित है।