फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB स्कैम पर BJP का पलटवार- राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे डायमंड किंग नीरव मोदी

Sat, 17 Feb 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बोलते हुए कहा कि यह पूरा मामला यूपीए सरकार का है, इससे भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पीएनबी स्कैम पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है, जबकि हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई तेजी से की है। हम आगे भी कार्रवाई कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि घोटाले के आरोपी नीरव मोदी राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस इस स्कैम का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ने की कोशिश कर रही है। बता दें कि बीजेपी इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देती हुई दिख रही है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने भी इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

nirav modi
वहीं शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 'यह घोटला 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का है। यही नहीं इससे अब तक 7000 हजार करोड़ के शेयर गिर चुके हैं।' उन्होंने आगे बताया 'पीएनबी शेयर में सरकार का हिस्सा 57 फीसदी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने माना है कि मामले में अबतक 293 लैटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) जारी किए जा चुके थे। सरकार को इस घोटाले की जानकारी मई 2015 से ही थी।'

इस पर पलटवार करते हुए एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि यह 'घोटाला 2011 से चल रहा था। यूपीए के दौरान घोटाले की भनक क्यों नहीं लगी। एनडीए की चौकसी के बाद मामला पूरी तरह सामने आया।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 'ये बैंक का घोटाला है सरकार का नहीं। बैंक और सरकार के घोटाले में फर्क समझें। बैंक ने गलत कर्ज दिया लेकिन सरकार ने अपनी जगह सही कार्रवाई की है।' 

गौरतलब है कि कारोबारी नीरव मोदी पर करीब 114 अरब रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और बताया जा रहा है कि 17 बैंकों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का और भी घपला किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें