फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले: बीआरओ ने दिखाया अपना इंजीनियरिंग कौशल, बुनियादी ढांचे का मजबूत स्तंभ बना हुआ है संगठन 

Sat, 07 May 2022 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बीआरओ मित्र देशों में भी अपनी सेवाएं देकर उन्हें हमसे जोड़ने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, पिछले छह दशकों से सीमा सड़क संगठन सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है। 1960 में दो प्रोजेक्ट से बढ़कर अब ये 18 प्रोजेक्ट तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा आज बीआरओ मित्र राष्ट्रों में भी अपनी सेवाएं देकर उन्हें हमसे जोड़ने का काम कर रहा है।

विज्ञापन


दुनिया को दिखाया इंजीनियरिंग कौशल 
राजनाथ सिंह ने कहा सीमा सड़क संगठन ने अटल सुरंग का निर्माण करके पूरी दुनिया को अपना इंजीनिरिंग कौशल दिखाया। उन्होंने कहा मानव सभ्यता की यात्रा के लिए सड़कों काफी महत्वपूर्ण होती हैं। बीआरओ अब तक 60,000 किमी सड़क, 850 पुल, 19 हवाई पट्टी और 4 सुरंगों का निर्माण कर चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा, भारत की सीमाओं की रक्षा करने वालों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

नया प्रवेश द्वार बन गया पूर्वोत्तर 
राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बीआरओ की सराहना करते हुए कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना सरकार की व्यापक रक्षा रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि यह अब देश के समग्र विकास के लिए "नया प्रवेश द्वार" बन गया है। उन्होंने कहा, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, व्यापार या खाद्य आपूर्ति, सेनाओं की सामरिक जरूरतें, उद्योग या सामाजिक-आर्थिक प्रगति के अन्य कार्य, सड़कों और पुलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें