फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सीतारमण ने अरुणाचल में सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया

Mon, 06 Nov 2017 02:43 AM IST
एजेंसी, ईटानगर
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : pti
विज्ञापन
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चीन सीमा से सटे अरुणाचल में सीमा की अग्रिम चौकी का दौरा किया। रक्षामंत्री अंजाव जिले में किबिथू चौकी पर सेना की रक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी।
विज्ञापन


उन्होंने यहां तैनात सैनिकों से बातचीत की और ऐसे सुदूर और दुर्गम क्षेत्र में उनके सेवा और समर्पण की तारीफ की। रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल एस. घोष ने सीतारमण को नियंत्रण रेखा पर स्थिति व रक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। राज्य के अपने पहले दौरे पर सीतारमण के साथ पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अभय कृष्ण व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

पढ़ें- चीन की बढ़ेगी बेचैनी, टॉप नेवी कमांडर करेंगे सुरक्षा पर चर्चा

रक्षामंत्री शनिवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थीं। सीतारमण ने पड़ोसी राज्य असम के तिनसुकिया में प्रमुख एयरफोर्स बेस का भी दौरा किया। यहां उन्होंने सीनियर एयर स्टाफ अधिकारी (मुख्यालय), पूर्वी वायु कमान, एयर मार्शल और एयर कोमोडोर जॉर्ज थॉमस से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें