फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: आशीष नेहरा ने अपने नाम के बने 'एंड' से की गेंदबाजी करके रचा इतिहास

Thu, 02 Nov 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
आशीष नेहरा - फोटो : PTI
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अपने नाम के बने एंड से गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया। वो अपने नाम के बने एंड की तरफ से गेंदबाजी करने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के दूसरे गेंदबाज बने। नेहरा के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने ही अपने नाम के बने एंड से गेंदबाजी करने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


आशीष नेहरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज को जीत के साथ विदाई दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने करीब 18 साल 250 दिन तक टीम इंडिया की सेवा की।

ये भी पढ़ें: फेयरवेल स्पीच में आशीष नेहरा बोले- मैं हमेशा खुश रहता हूं, संन्यास का होगा ये बड़ा फायदा

वैसे नेहरा मैदान में जिस एंड (छोर) से गेंदबाजी करने उतरे वह उनके ही नाम का था। कोटला स्टेडियम में एक एंड का नाम आशीष नेहरा एंड रखा गया है। आशीष ने बुधवार को उसी एंड से गेंदबाजी की। यह फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। आपको बता दें कि नेहरा ने मैच में चार ओवर किए और 29 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया ने दिल्ली के कोटला स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 149 रन ही बना पाई।
विज्ञापन



नेहरा का करियर आंकड़ों के आइने में



17 टेस्ट, 44 विकेट, बेस्ट बॉलिंग पारी में 4/72, बेस्ट बॉलिंग मैच में  6/117



120 वन डे मैच, 157 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 6/23



27 टी20 इंटरनेशनल मैच, 34 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 19/3



88 आईपीएल मैच, 106 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 10/4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें