फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स में भरा जोश, कहा- 2047 तक विकसित भारत बनाने में दें योगदान

Mon, 20 Jan 2025 02:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली छावनी में गणतंत्र दिवस को लेकर चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा कि मुझे एनसीसी कैडेटों में भारत की छवि नजर आती है। कैडेटों की ऊर्जा और उत्साह दर्शाता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और होगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एनसीसी कैडेट्स में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनसीसी कैडेट रहे हैं। पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने लक्ष्य तय किया है। कैडेट्स को उनके लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स से भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने के लिए कहा। 

विज्ञापन


दिल्ली छावनी में गणतंत्र दिवस को लेकर चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे एनसीसी कैडेटों में भारत की छवि नजर आती है। एनसीसी कैडेट के अनुशासन और एकता की रक्षा मंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में शरीर अनेक हैं, पर आत्मा एक है। शाखाएं अनेक हैं मगर जड़ एक है। किरणें अनेक हैं, मगर प्रकाश एक है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राजनीति में आने से पहले वह स्वयं एक छात्र, एनसीसी के कैडेट और भौतिकी के शिक्षक थे। कैडेटों की ऊर्जा और उत्साह दर्शाता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व की गुणवत्ता और अनुशासन को बढ़ावा देती है। 
विज्ञापन

 
गणतंत्र दिवस शिविर में भाग ले रहे 2361 कैडेट
दिल्ली छावनी में 30 दिसंबर से चले गणतंत्र दिवस शिविर में देश भर से कुल 2,361 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। यह शिविर 27 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ समाप्त होगा। इस वार्षिक कार्यक्रम में 917 बालिका कैडेट भी भाग ले रही हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो  शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर प्रबोवो 25 और 26 जनवरी को भारत में रहेंगे। पहले खबर थी कि प्रबोवो भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि अब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं जाकर मलेशिया की यात्रा करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें