फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MOD: पूर्व सैनिकों को दोबारा मिलेगा रोजगार, रक्षा मंत्रालय ने निजी फर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Wed, 21 Jun 2023 08:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MOD: बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के तहत महानिदेशालय (पुनर्वास) ने पूर्व सैनिकों के पुन: रोजगार की सुविधा के लिए एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों के दोबारा रोजगार की सुविधा के लिए बुधवार को एक निजी फर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 24,234 पूर्व सैनिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी रोजगार हासिल किया।

विज्ञापन


 

बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के तहत महानिदेशालय (पुनर्वास) ने पूर्व सैनिकों के पुन: रोजगार की सुविधा के लिए एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एडेको आउटसोर्सिंग और परामर्श सेवाओं में विशेषज्ञता के साथ एक स्टाफिंग और भर्ती समाधान प्रदाता है।
 

मंत्रालय ने कहा, 'इसका उद्देश्य आईटी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, दूरसंचार, एयरोस्पेस, रक्षा, सुविधा प्रबंधन, सुरक्षा, डिजिटल आकलन सेवाओं, बिजली और ऊर्जा, विनिर्माण, रसायन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कॉर्पोरेट कंपनियों और पूर्व सैनिकों को एक साझा मंच पर लाना है।'
 
विज्ञापन

महानिदेशक (पुनर्वास) मेजर जनरल शरद कपूर ने कहा, 'इस साझेदारी से उद्योग और कंपनियों में हमारे पूर्व सैनिकों की अधिकता होगी और कुशल श्रमबल उपलब्ध कराने तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक दूसरा करियर देने के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें