फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: रक्षा मंत्रालय ने L&T के साथ किया 2585 करोड़ रुपये का अनुबंध, मॉड्यूलर पुलों का किया जाएगा निर्माण

Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस अनुबंध के तहत भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए मॉड्यूलर ब्रिज के 41 सेट का निर्माण किया जाएगा।मंत्रालय ने बयान में कहा कि इन पुलों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्रालय ने 41 मॉड्यूलर पुलों के निर्माण के लिए गुरुवार को लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये अनुबंध 2585 करोड़ रुपये का है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। 

विज्ञापन


इसके तहत भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए मॉड्यूलर ब्रिज के 41 सेट का निर्माण किया जाएगा।मंत्रालय ने बयान में कहा कि इन पुलों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।  लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा DRDO-नामित उत्पादन एजेंसी के रूप में निर्मित किया जाएगा। गौरतलब है कि एक मॉड्यूलर पुल विभिन्न मॉड्यूल में निर्मित होता है, जिसे क्षेत्र में जल्दी से स्थापित किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें