फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sindhukirti Submarine: सिंधुकीर्ति पनडुब्बी की मरम्मत के लिए HSL के साथ अनुबंध, परियोजना की लागत 934 करोड़

Mon, 13 Mar 2023 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मरम्मत पूरी होने के बाद सिंधुकीर्ति युद्ध के योग्य होगी और भारतीय नौसेना के सक्रिय पनडुब्बी बेड़े में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
INS Sindhukirti at HSL - फोटो : Twitter/IADN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को विशाखापत्तनम में सिंधुकीर्ति पनडुब्बी की सामान्य मरम्मत के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना की कुल लागत 934 करोड़ रुपये है। सिंधुकीर्ति डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि मरम्मत पूरी होने के बाद सिंधुकीर्ति युद्ध के योग्य होगी और भारतीय नौसेना के सक्रिय पनडुब्बी बेड़े में शामिल हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा,  इस परियोजना में 20 से ज्यादा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शामिल हैं। इससे परियोजना अवधि के लिए प्रति दिन 1,000 लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा।

Navy: पहली बार निजी क्षेत्र की कंपनी EEL ने नेवी को सौंपी ये चीज, अंडरवाटर गोला-बारुद दागने के आएगी काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना को इसलिए शुरू किया गया है, ताकि पनडुब्बियों के लिए वैकल्पिक मरम्मत सुविधा विकसित की जा सके। एचएसएल में लाइफ सर्टिफिकेशन के साथ मरम्मत करने की दिशा में यह एक और कदम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें