फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: रक्षा मंत्रालय ने कहा- देश के 37 छावनी अस्पतालों में एक मई से शुरू होंगे आयुर्वेद क्लिनिक

Thu, 31 Mar 2022 12:01 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कदम से इन अस्पतालों से स्वास्थ्य सेवा ले रहे छावनी के निवासियों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके परिजनों और इन अस्पतालों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले नागरिकों को आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
छावनी अस्पताल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Delhi Cantonment Board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुल 37 छावनी अस्पतालों में एक मई से आयुर्वेद क्लिनिक शुरू होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय पारंपरिक चिकित्सा का लाभ मिल सके। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “इस कदम से इन अस्पतालों से स्वास्थ्य सेवा ले रहे छावनी के निवासियों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके परिजनों और इन अस्पतालों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले नागरिकों को आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।”

बयान में कहा गया कि हाल में रक्षा सचिव अजय कुमार और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राकेश कोटेचा के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में उक्त क्लिनिक को शुरू करने का निर्णय लिया गया। बयान के अनुसार, इस पहल के लिए आयुष मंत्रालय, 37 छावनी अस्पतालों को कुशल आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट उपलब्ध करा रहा है।

बयान में कहा गया है, "रक्षा संपदा महानिदेशालय के अधिकारी (डीजीडीई), रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय के अधिकारी इन 37 आयुर्वेद केंद्रों को कार्यात्मक बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।" ये 37 छावनी अस्पताल आगरा, इलाहाबाद, बरेली, देहरादून, महू (डॉ. आम्बेडकर नगर)), पचमढ़ी, शाहजहांपुर, जबलपुर, बादामी बाग और बैरकपुर जैसे शहरों में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें