फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Ministry: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सशस्त्र सेनाओं की वीरता सिर्फ युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं

Sat, 02 May 2026 11:18 PM IST
Jyoti Bhaskar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं की वीरता सिर्फ युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, भूकंप और सुनामी जैसी आपदा में भी सेना मदद के लिए तुरंत पहुंचती है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई/राजनाथ सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं की वीरता केवल युद्धक्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं। जब भी देश या दुनिया में कोई दुर्भाग्यपूर्ण आपदा आती है, चाहे वह भूकंप हो, बाढ़ हो, सुनामी हो या कुछ और, हमारे सैनिक तुरंत सहायता के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शौर्य संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे युद्धक्षेत्र में शौर्य का प्रदर्शन हो या पीड़ितों की सेवा, हमारे सशस्त्र बलों ने हर जगह अपना शौर्य प्रदर्शित किया है। रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा बलों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बना दिया।

संकट के समय जरूरतमंदों तक भोजन और दवाइयां पहुंचाती है सेना
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री ने सैनिकों के शौर्य, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि और स्वयं से पहले सेवा का उनका सिद्धांत प्राचीन काल से लेकर ऑपरेशन सिंदूर जैसे समकालीन अभियानों तक भारत की सैन्य परंपराओं का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने लोगों की रक्षा के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं और संकट के समय जरूरतमंदों तक भोजन और दवाइयां पहुंचाते हैं। यही हमारे रक्षा बलों की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें