फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा: प्रशिक्षण विमानों के लिए 9900 करोड़ रुपये का समझौता, तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों का अधिग्रहण एलएंडटी से

Tue, 07 Mar 2023 09:30 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Defence: मंत्रालय ने 31000 करोड़ रुपये में तीन कैडेट ट्रेनिंग शिप्स की शरीदारी के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ करार को अंतिम रूप दिया है। दोनों सौदों को प्रधानमंत्री की अध्यक्ष वाली कमिटी सीसीएस (Cabinet Committee on Security) ने एक मार्च को मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के साथ क्रमशः 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान और तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों की खरीद के लिए 9,900 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि करार के तहत भारतीय वायु सेना के लिए 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) से खरीदे जाएंगे। इसके अलावा 3,100 करोड़ रुपये से अधिक के तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों का अधिग्रहण लार्सन एंड टुब्रो लि. (एलएंडटी) से किया जाएगा। दोनों खरीद प्रस्तावों को एक मार्च को प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) ने मंजूरी दी थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इन खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। जहाजों की आपूर्ति 2026 से शुरू होगी। मौके पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने समेत कई अन्य अधिकारी और एचएएल तथा एलएंडटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


56% स्वदेशी सामग्री एचटीटी-40 में  
एचटीटी-40 एक टर्बो प्रोप विमान है, जिसमें कम गति से निपटने के गुण हैं। यह बेहतर प्रशिक्षण प्रभावशीलता प्रदान करता है। एचटीटी-40 में लगभग 56% स्वदेशी सामग्री होगी, जो प्रमुख घटकों और उप-प्रणालियों के स्वदेशीकरण के माध्यम से धीरे-धीरे बढ़कर 60% से अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें