फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Ministry: सेना की बढ़ेगी ताकत, जल्द मिलेगी 30000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली

Mon, 09 Jun 2025 10:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय सेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाले स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल प्रणाली (क्यूआरएसएएम) की तीन रेजिमेंट खरीदने के प्रस्ताव पर जल्द विचार करने वाला है। इस रक्षा प्रणाली की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी और चीन से लगती उत्तरी दोनों सीमाओं पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जल्द ही सतह से हवा में मार करने वाली 30,000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के पास पहले से ही मौजूद वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: पाकिस्तान में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी.. फिर भी आतंकवाद को पनाह; गडकरी ने पड़ोसी को दिखाया आइना

रक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस महीने के चौथे हफ्ते में रक्षा मंत्रालय सेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाले स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल प्रणाली (क्यूआरएसएएम) की तीन रेजिमेंट खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करने वाला है। इस रक्षा प्रणाली की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी और चीन से लगती उत्तरी दोनों सीमाओं पर तैनाती की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस मिसाइल प्रणाली को विकसित किया है। यह अत्यधिक गतिशील हैं, क्योंकि इसमें गतिशील लक्ष्यों को खोजने, ट्रैक करने और बहुत कम समय में उन्हें भेदने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indian Army: 'सच्चा वीर वही, जो अनदेखे खतरों में भी करे सेवा', सिपाही साइनुद्दीन के बलिदान पर बोले उनके कमांडर

नई प्रणाली की 30 किमी मारक क्षमता
नई प्रणाली की मारक क्षमता 30 किलोमीटर है। यह प्रणाली, लघु से मध्यम दूरी तक मार करने वाली एमआरएसएएम और आकाश जैसी सेनाओं की मौजूदा प्रणालियों की पूरक होगी। परीक्षणों के दौरान मिसाइल प्रणाली के प्रदर्शन का दिन और रात दोनों परिचालन परिदृश्यों में व्यापक मूल्यांकन किया गया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें