फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर चीन और पाक से तनातनी, आर्मी ने जंग की तैयारी के लिए मांगे 20 हजार करोड़ एक्सट्रा

Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मांगा है।  रक्षा मंत्रालय ने यह बजट जंग की तैयारी को ध्यान में रखकर मांगा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त बजट की मांग उस वक्त की गई है जब पिछले 50 दिनों से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना के पास 10 दिनों के युद्ध के लिए भी उपयुक्त गोला बारूद नहीं है। वहीं 2017 में केंद्र सरकार ने 2,74,113 करोड़ रुपये का रक्षा बजट पेश किया था।

यह बजट पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी अधिक है। रक्षामंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि बजट का आधा हिस्सा उन्हें मिल चुका है, जिसमें से एक तिहाई हिस्सा खर्च भी हो चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि सेना को किसी भी हालात में कम से कम दस दिनों के युद्ध के लिए तैयार रहना होता है। लेकिन कैग की रिपोर्ट कुछ और ही बयां कर रही थी। वहीं इस साल की शुरुआत में सरकार ने रक्षा समानों के आयात से कस्टम ड्यूटी को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें