फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलसेना के लिए खरीदी जाएंगी नाग मिसाइल, नेवी को मिलेगी लंबी दूरी की तोप

Sat, 28 Apr 2018 02:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की रक्षा संपत्ति परिषद (डीएसी) ने शुक्रवार को सेना के लिए 3687 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद की तरफ से तय किए गए खरीद प्रस्ताव में थलसेना के लिए एंटी टैंक नाग मिसाइलों और नेवी के लिए लंबी दूरी की तोपों की खरीद शामिल है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, डीएसी ने नेवी के लिए अमेरिका की बीएई सिस्टम कंपनी से 3000 करोड़ रुपये में 127 मिलीमीटर कैलिबर वाली 13 लंबी दूरी की तोप के खरीद प्रस्ताव को मंजूर किया। ये 13 तोप नेवी के नए बनाए गए जहाजों पर फिट की जाएंगी। करीब 24 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम इन तोप की मारक दूरी को ईआरजीएम सिस्टम के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस अधिकारी ने बताया कि डीएसी ने थलसेना के लिए 524 करोड़ रुपये में देश के डिफेंस रिसर्च व डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से विकसित की गई एंटी टैंक नाग मिसाइल सिस्टम और मिसाइल करियर व्हीकल (एनएएमआईसीए) को खरीदने के प्रस्ताव को भी मान लिया है। 
विज्ञापन


नाग मिसाइल दिन और रात में बराबर क्षमता के साथ दुश्मन के टैंकों पर आक्रमण कर सकती है। डीएसी ने डीआरडीओ की तरफ से विकसित किए जा रहे एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) की प्रगति की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें