फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: गृहमंत्री का बड़ा आरोप- कांग्रेस नेताओं के फोन हो रहे टैप, भाजपा जिम्मेदार

Sat, 28 Apr 2018 02:30 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के फोन को टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों की उनकी रणनीति जानने के लिए हो रहा है। उन्होंने इसके लिए सीधे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


रेड्डी ने दावा किया कि ऐसा पिछले तीन महीने से हो रहा है। वहीं पिछले 15 दिनों से यह टैपिंग एक दिन में लगभग 18 घंटे हो रही है। इसके लिए गुजरात, जयपुर और दिल्ली की टीमें काम कर रही हैं। 

फोन टैपिंग के लिए शाह पर आरोप लगाते हुए मंत्री ने दावा किया कि टीमों को रिकॉर्डिंग के साथ उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में अनुवादित करने को भी कहा गया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की योजना है कि बातचीत का इस्तेमाल करके उन्हें बदनाम किया जाए। वहीं रेड्डी ने केंद्र सरकार आयकर विभाग को इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें