फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल फोर्स को और खूंखार बनाने की तैयारी

Wed, 01 Mar 2017 10:54 AM IST
amarujala.com (presented by: मनीष कुमार)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सेना की स्पेशल फोर्सेस को और खूंखार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। स्पेशल फोर्सेस को हल्के और बेहतर हथियार देने के लिए शॉपिंग लिस्ट तैयार की गई है। सितंबर 2016 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आर्मी स्पेशल फोर्स को नए हथियार देने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक रक्षा मंत्रालय आर्मी स्पेशल फोर्सेस के मॉडर्न बनाने के लिए विदेशी कंपनियों की मदद लेने जा रही है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सीमित टेंडर विदेशी हथियार कंपनियों को दिए गए हैं, जो कि जल्द से जल्द आक्रामक राइफल, स्नाइपर राइफल, तेज मशीन गन्स, हल्के भार वाले रॉकेट लॉन्चर्स, टैक्टिकल शॉटगन्स और पिस्टल सेना के लिए उपलब्ध कराएंगी।

सूत्रों के मुताबिक हथियारों से जुड़ी खरीद-फरोख्त के लिए करीब सात ऐसे टेंडरर्स निकाले गए हैं। इनके लिए अमेरिकी, इजराइल, स्वीडीश और दूसरे देशों की आर्म कंपनियों से प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे 120 हल्के वाहन आर्मी स्पेशल फोर्सिस को दिए जाएंगे जो कि हेलिकॉप्टर से कहीं भी ढोए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें