फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च हुई मर्सिडीज की लंबे व्हीलबेस वाली ई क्लास

Wed, 01 Mar 2017 10:27 AM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ई क्लास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई ई क्लास 2017 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। ई 200 की कीमत 56.15 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई तथा ई 350 डी की कीमत 69.47 लाख रुपये है। पुरानी ई क्लास की तुलना में इसका व्हीलबेस अब 205 मिलीमीटर ज्यादा है इसके साथ ही इसमें ढेर सारे नए फीचर्स को कंपनी ने दिया है। पिछले दो दशक में मर्सिडीज ने भारत में 34 हजार ई क्लास कारें बेची हैं। 
विज्ञापन


नई ई क्लास को दो इंजिन विकल्पों के साथ पेश किया गया है जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 3.0 लीटर वी 4 टर्बो डीजल इंजिन है। 350 डी 259 पीएस की शक्ति व 620 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। मर्क दावा कर रही है कि यह 6.2 सेकंड में 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है। इसमें 540 लीटर का बूट स्पेस है। पीछे बैठकर यात्री अपने हिसाब से अपनी सीट को खुद आगे पीछे कर सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें