फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बने छह नए पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन

Thu, 09 Jul 2020 11:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जम्मू में बने छह नए पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में बने छह नए पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। जम्मू में सीमा सड़क संगठन ने इन पुलों का निर्माण किया। बीआरओ चीफ लेफ्टिनंट जनरल हरपाल सिंह और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ये उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।

विज्ञापन


रक्षामंत्री की ओर से जिन पुलों का उद्घाटन किया गया है उनकी लागत 43 करोड़ रुपये है। कोरोना काल के बीच बीआरओ ने तीन बड़े पुल तैयार कर लिए थे। इन छह पुलों में से चार अखनूर सेक्टर में है, जिनमें पलानी ब्रिज, घोड़ा ब्रिज फाड़ी वाला ब्रिज समेत दूसरे पुल शामिल हैं। 

बीआरओ के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बताया कि कुल 17 पुल बनाए जा रहे हैं जिसमें से सात पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 17 में से पांच पुल का निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा हो जाएगा और बाकी बचे पुल का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। लगभग सारे ही पुल समय से पहले बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन





हालांकि रक्षामंत्री राजनाथा सिंह ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें