फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: रक्षामंत्री ने वायुसेना के प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, IACCS के कामकाज का किया अवलोकन

Mon, 29 Aug 2022 09:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईएसीसीएस) के कामकाज को देखा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईएसीसीएस) के कामकाज को देखा। यह सिस्टम नेटवर्क केंद्रितता की दिशा में भारतीय वायुसेना की रीढ़ है।
विज्ञापन

 

उनके दौरे के दौरान उनके सामने देश भर में विभिन्न स्थानों पर संचालित होने वाले विभिन्न नेटवर्क ऑपरेशंस का प्रदर्शन किया गया। इनमें लड़ाकू, परिवहन और दूर से चलने वाले विमानों के नेटवर्क और सहक्रियात्मक संचालन शामिल थे।

उन्हें मयूर कालीन कमान और नियंत्रण कार्यों की बारीकियों के बारे में भी बताया गया जिसमें दिन-प्रतिदिन के आधार पर महत्वपूर्ण क्षेत्रों की वायु रक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने सभी राष्ट्रों के आसमान को सुरक्षित रखने के लिए वायु योद्धाओं की सराहना की।
विज्ञापन


कुछ लोगों को मोदी का तोड़ नहीं मिल रहा: राजनाथ
एक अन्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तोड़ ढूंढ रहे हैं, पर उन्हें यह मिल नहीं रहा है। सांगठनिक क्षमता, जनता से जुड़ाव और मुश्किलों की जमीनी समझ की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। उनके सामने कोई टिक नहीं सकता। एक किताब के विमोचन के अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता से जुड़े रहिए, सफलता आपके कदम चूमेगी। यह प्रधानमंत्री मोदी का मूलमंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें