फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chopper crash: संसद में रक्षामंत्री ने बताया पूरा घटनाक्रम, बोले- त्रिस्तरीय जांच की हो चुकी है शुरुआत

Thu, 09 Dec 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया।  इस हादसे में उनकी पत्नी समेत 12 और लोगों की जान चली गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा और राज्यसभा में हादसे की जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हादसे में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुए एमआई-17 में देश के पहले सीडीसी जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। इसके अलावा उनकी पत्नी मधुलिका समेत 12 लोगों की भी जान चली गई। गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया। लोकसभा में सुबह: 11:00 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनरल रावत अपने तय दौरे पर थे। बुधवार को 11.48 पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12:08 बजे अपना नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। 
विज्ञापन


तत्काल स्थानीय प्रशासन का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य में जुट गया। उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला गया, उन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 14 में से 13 लोगों का वहीं पर निधन हो गया। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर संवेदना प्रकट की। 



लोकसभा में बयान देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। कल ही जांच टीम वेलिंगटन पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी दुख जताया। हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हुए पदाधिकारियों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें