डीपीएसयू और ओएफबी के प्रमुखों के साथ वार्ता करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
रक्षा मंत्री ने लॉकडाउन के दौरान डीपीएसयू और आयुध फैक्टरियों के प्रदर्शन और कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनके योगदान की समीक्षा की और कहा कि वह अपने उत्पादन में तेजी लाने का प्रयास करें। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'रक्षा मंत्रालय ने उन्हें निर्देश दिया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद संचालन शुरू करने और उत्पादन में तेजी लाने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करें।'
राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में नए उत्पाद बनाने और स्थानीय प्रशासन का विभिन्न रूपों में सहयोग करने के लिए डीपीएसयू की सराहना की। लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को राह पर लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की योजना की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि डीपीएसयू निजी रक्षा उद्योगों के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी), रक्षा मंत्रालय, आयुध फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) और डीपीएसयू ग्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) व एक दिन का वेतन जमा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में 77 करोड़ की आर्थिक मदद देने की भी सराहना की।