फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controllers Conference: जंग की तैयारी के लिए त्वरित-पारदर्शी फैसले जरूरी, रक्षामंत्री ने कही बड़ी बात

Mon, 14 Nov 2022 01:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा लेखा विभाग द्वारा आयोजित नियंत्रकों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्णय लेने में देरी से समय के साथ-साथ धन की भी क्षति होती है। देश की युद्ध तैयारी पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंट्रोलर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जंग की तैयारी के लिए न केवल पर्याप्त वित्तीय संसाधन जरूरी हैं, बल्कि त्वरित व पारदर्शी फैसले भी आवश्यक हैं। 

विज्ञापन

रक्षा लेखा विभाग द्वारा आयोजित नियंत्रकों के सम्मेलन (Controllers Conference 2022) में रक्षा मंत्री ने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्णय लेने में देरी से समय के साथ-साथ धन की भी क्षति होती है। देश की युद्ध तैयारी पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रक्षा मंत्रालय का लेखा विभाग त्वरित व पारदर्शी फैसलों में अहम भूमिका निभाता है। 
 


एक रुपया बचाने पर एक रुपया कमाते हैं
रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में संसाधन सीमित हैं। उनके इस्तेमाल में आर्थिक समझ जरूरी है। संसाधनों का इस्तेमाल सही स्थान पर होना चाहिए और उन्हें बिल्कुल भी बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा ''एक रुपया बचाने पर आप एक रुपया कमाते हैं' यह संसाधनों के मामले में पूरी तरह लागू होता है। आपको पता है कि किसी देश की युद्ध की तैयारी के लिए न केवल सर्वोत्तम संसाधनों का उपलब्ध होना जरूरी है, बल्कि तेजी से पारदर्शी फैसले करना भी आवश्यक है।'' यदि फैसला करने में विलंब होगा तो युद्ध की तैयारी में भी कमी रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें