फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में चीन के दौरे पर जाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

Tue, 13 Mar 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि वह अगले महीने चीन की यात्रा पर जाएंगी। दोकलम गतिरोध के बाद दोनों देशों बीच संबंधों में तनाव आए थे। जिसे देखते हुए इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा मंत्री ने चीन दौरे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि हां, संभव है कि यह यात्रा अप्रैल के अंत में कभी हो।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने संबंधित बैठक के एजेंडे के बारे में नहीं बताया। बता दें कि पिछले साल अगस्त में भारत और चीन ने दोकलम में 73 दिनों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को खत्म करने का फैसला किया था। इस गतिरोध के कारण दोनों देशों के आपसी रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। गौर करने वाली बात यह है कि दोकलम से अपने-अपने सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच रिश्तों में जमी बर्फ अभी तक नहीं पिघल सकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें