फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर दौरे पर जाएंगी रक्षामंत्री सीतारमण, सियाचिन में भी लेंगी सुरक्षा का जायजा

Thu, 28 Sep 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में सेना और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण 29 सितंबर को श्रीनगर का दौरा करेंगी। इस दौरान वह 30 सितंबर को सियाचिन भी जाएंगी। इस दौरे पर वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी। 
विज्ञापन


बता दें कि उरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया था कि आतंकी उरी जैसे हमले को अंजाम देने की नियत से आए थे लेकिन उसके पहले ही वो सुरक्षाबलों की नजर में आ गए और जवानों ने उन्हें मार गिराया। यह सेना के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।
  Defence Minister Nirmala Sitharaman to visit Srinagar on Sept 29.She will also visit Siachen on September 30. (file pic) pic.twitter.com/j08AyN7UkV — ANI (@ANI) September 28, 2017
विज्ञापन


  During her visit Defence Minister Sitharaman will meet senior commanders&will also take stock of security situation #JammuAndKashmir — ANI (@ANI) September 28, 2017


बता दें कि बीते हफ्ते सेना को कलगही गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की भी खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों को घेर लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों से घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी तो 26 सितंबर की सुबह ही ढेर हो गए जबकि तीसरे को देर शाम सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें