ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद अक्षर पटेल को चोट के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा था। लेकिन चोट से उबरकर चौथे-पांचवें वनडे के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी। लेकिन अक्षर एक बार फिर बदकिस्तम साबित हुए। बेंगलुरु वनडे से ठीक एक दिन पहले अभ्यास के दौरान वो फिर चोटिल हो गए।
चेन्नई वनडे से पहले अक्षर की एड़ी में चोट लग गई थी। इस बार बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए वो खुद को चोटिल कर बैठे। एक पत्रकार अभ्यास के दौरान मैदान पर मौजूद थे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी। हालांकि चोट कितनी गंभीर है इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Axar Patel suffers injury again. Hurts himself while batting at the nets. @sportstarweb
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) September 27, 2017
अक्षर के बाहर होने के बाद पहले तीन वनडे के लिए जडेजा को टीम में जगह दी गई थी। लेकिन जैसे ही अक्षर चोट से उबरे जडेजा को एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में अक्षर की चोट उनके लिए एक बार फिर लाइफ-लाइन साबित हो सकती है। देखना यह होगा कि अब अक्षर की जगह टीम इंडिया में कौन स्थान पाता है।