फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील में कोई घोटाला नहीं हुआ, बोफोर्स से न करें तुलना- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण 

Sat, 03 Mar 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल डील पर उठ रहे सवालों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 'राफेल डील की तुलना बोफोर्स से तुलना न करें क्योंकि इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ है।'

विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने रक्षा मंत्री ने कहा था कि 'भाजपा की भ्रष्टाचार पर साफ-सुथरी छवि से कांग्रेस परेशान है, इसलिए वह रोज हमारे खिलाफ नए-नए घोटाले ढूंढ कर ला रही है। जबकि हमने यूपीए सरकार के दौरान उनसे रक्षा सौदों पर इस तरह की बयानबाजी नहीं की थी।'




 


रक्षा मंत्री की चुप्पी से साफ है राफेल डील में हुई गड़बड़ी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में सरकार से जवाब की मांग कर चुके हैं। राहुल ने कहा था कि कुछ न कुछ गड़बड़ी तो हुई है। दाल में काला है।

राहुल ने संसद परिसर में कहा था कि 'रक्षा मंत्री कहती हैं कि यह डील सीक्रेट है इसलिए इसके बारे में कुछ नहीं बता सकती।' 

पीएम से पूछे थे तीन सवाल
राहुल ने कहा  'मैंने पीएम से तीन सवाल पूछे थे जिसके जवाब नहीं आए। आपने विमानों का क्या दाम दिया है। क्या कैबिनेट की रक्षा कमेटी से इस डील के संबंध में पूछा गया था। सरकारी उपक्रम एचएएल से छीनकर इसे एक बिजनेस मैन को किस आधार पर दिया गया है। मोदी जी जवाब नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी इतने लंबे भाषण में मूलभूत सवालों का जवाब नहीं दे सकते थे। 

विज्ञापन


सरकार का बचाव
बताते चलें कि सरकार ने 58 हजार करोड़ के 36 राफेल जेट के सौदे के संबंध में विपक्ष के आरोपों को ‘निराधार’ बताया। सरकार ने कहा कि इस संबंध में विवरण के खुलासे की मांग अव्यावहारिक है और ऐसा करना राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के बराबर होगा। सरकार की तरफ से कहा गया है कि राफेल सौदे के मूल्य और ब्योरे को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही है जो मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें