सीपीआई(एम) के पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।
चुनाव परिणाम के बाद कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा 'लोगों की भलाई के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम इस हार की समीक्षा करेंगे।'
उन्होंने आगे कहा 'इस जीत का फायदा जल्द होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नहीं मिलेगा।'
बता दें कि त्रिपुरा की जीत की हवा का असर पश्चिम बंगाल पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह त्रिपुरा में बंगाली मतदाताओं की भरमार है। इस जीत का मनोवैज्ञानिक असर न सिर्फ सूबे के मतदाताओं पर बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी पड़ेगा।
बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा एतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। पार्टी ने यहां पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती थी। 16 फरवरी को 59 सीटों के लिए मतदान किया गया था।