फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा विशेषज्ञ बोले: सेना ड्रोन हमले से निपटने के लिए कर रही परीक्षण, तकनीक के बावजूद जमीनी स्तर पर सैनिक अहम

Sat, 28 Jun 2025 12:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारतीय सेना आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर देश की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बढ़ रही है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीजी खंडारे ने कहा कि सेना ड्रोन हमले से निपटने के लिए परीक्षण कर रही है, हालांकि, तकनीक के बावजूद जमीनी स्तर पर सैनिकों की मौजूदगी अहम है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
ड्रोन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ड्रोन हमलों से निपटने के लिए समाधान तलाश रही है। सेना इसके लिए अलग-अलग परीक्षण भी कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीजी खंडारे ने दी। उन्होंने बताया कि ये परीक्षण पाकिस्तान की तरफ से किए गए ड्रोन और लूटियर म्यूनिशन हमलों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तानी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और लूटियर म्यूनिशन हमले किए थे।
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर सैनिकों की मौजूदगी की महत्ता कम नहीं
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी खंडारे ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों या सेना ने सीमा पार नहीं की, फिर भी वे लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट करने में सक्षम रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी युद्ध में प्रगति के बावजूद जमीनी स्तर पर सैनिकों की मौजूदगी की महत्ता कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा, जब तक आप दुश्मन की जमीन पर जाकर कब्जा नहीं करते, तब तक वह क्षेत्र आपका नहीं माना जा सकता। इसलिए 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' ही वास्तविक नियंत्रण को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें- Emergency: 'लोग जेल में, देश डर में, परिवार सत्ता में...', आपातकाल पर जयशंकर ने गांधी परिवार को घेरा
विज्ञापन


'विकसित भारत' का लक्ष्य... ‘सुरक्षित भारत’ सुनिश्चित करना भी जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ ‘सुरक्षित भारत’ सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना आज की वैश्विक परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र की अहमियत पर भी जोर देते हुए कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल नागरिक, बल्कि सैन्य और रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अनिवार्य होता जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: यूनुस सरकार बांग्लादेश में पिछले तीन चुनावों की करेगी जांच, समिति गठित; हसीना की बढ़ेगी मुश्किल?

पाकिस्तान ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का उपयोग किया, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि हाल ही में भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का उपयोग कर जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, भारत ने स्वदेशी विकसित ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। पाकिस्तानी प्रोपगेंडा के खिलाफ भारत ने 33 से अधिक देशों में कूटनीतिक मुहिम भी चलाई। देश के सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल सांसदों-राजनयिकों ने दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान की पोल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खोली।


संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें