फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine-India Ties: रक्षा क्षेत्र में भारत और यूक्रेन के बीच जल्द होगा अहम समझौता, वोलोदिमीर जेलेंस्की का एलान

Tue, 21 Apr 2026 05:11 AM IST
Nirmal Kant ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Ukraine-India Ties: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि भारत और यूक्रेन के बीच सुरक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसकी जल्द घोषणा की जा सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और यूक्रेन के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता जल्द ही आधिकारिक दस्तावेज की शक्ल लेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देश सुरक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव की हालिया भारत यात्रा के बाद आई है, जहां उन्होंने एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से उच्च स्तरीय वार्ता की थी।
विज्ञापन


युद्ध के अनुभवों का साझा लाभ 
रूस के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुके युद्ध के बीच यूक्रेन अब अपने ड्रोन युद्ध और वायु रक्षा प्रणाली से जुड़े अनुभवों को अन्य देशों के साथ साझा कर रहा है। भारत भी यूक्रेन की इस युद्ध संबंधी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में रुचि रखता है।

ये भी पढ़ें: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 हजार से अधिक फर्जी सिम लेने वाला गुवाहाटी से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति और कूटनीति पर भारत का जोर
वार्ता के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने भारत के उस सैद्धांतिक रुख को दोहराया, जिसमें बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की गई है।

उमेरोव ने स्थायी शांति सुनिश्चित करने के प्रयासों में भारत की समझ के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि फरवरी 2022 से जारी इस संघर्ष में भारत ने कूटनीतिक संतुलन बनाए रखा है। पीएम मोदी ने अपनी रूस और यूक्रेन यात्राओं के दौरान स्पष्ट किया था कि भारत शांति प्रयासों में हरसंभव योगदान देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें