फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Council: 97 तेजस विमान और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की खरीद को मंजूरी; सुखोई-30 पर भी बड़ा फैसला

Thu, 30 Nov 2023 03:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएसी ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त बैच की खरीद को मंजूरी दे दी है। अतिरिक्त बेड़े के साथ भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे जाने वाले तेजस विमानों की संख्या 180 हो जाएगी। इसके अलावा लगभग 150 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को बड़े फैसले किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की अहम बैठक हुई। इस दौरान हुए कई प्रस्तावों को प्रारंभिक मंजूरी दी गई। इस मेगा खरीद परियोजनाओं और सुखोई-30 उन्नयन कार्यक्रम से सरकारी खजाने पर 2.23 लाख करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय जल्द ही डीएसी से मंजूर परियोजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करेगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डीएसी ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त बैच की खरीद को मंजूरी दे दी है। अतिरिक्त बेड़े के साथ भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे जाने वाले तेजस विमानों की संख्या 180 हो जाएगी। इसके अलावा लगभग 150 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

चीन के साथ कई स्थानों पर सैन्य गतिरोध
यह मंजूरी ऐसे समय दी गई है, जब भारत पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ कई स्थानों पर सैन्य गतिरोध में उलझा हुआ है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2.23 लाख करोड़ रुपये की कुल खरीद का 98 प्रतिशत घरेलू उद्योगों से लिया जाएगा। इससे रक्षा उद्योग में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एचएएल के लिए क्या?
डीएसी ने सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा सुखोई-30 लड़ाकू बेड़े को उन्नत करने के भारतीय वायु सेना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। डीएसी ने दो प्रकार के एंटी-टैंक युद्ध सामग्री यानी ‘एरिया डिनायल युद्ध सामग्री’ (एडीएम) टाइप-2 और टाइप-3 की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) या प्रारंभिक मंजूरी दे दी है।

नौसेना के लिए क्या?
इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी की पोतरोधी मिसाइल (एमआरएएसएचएम) खरीदने के एक अन्य प्रस्ताव को मंजूरी देने के अलावा टी-90 टैंकों के लिए स्वचालित लक्ष्य ट्रैकर (एटीटी) और ‘डिजिटल बेसाल्टिक कंप्यूटर’ (डीबीसी) के अधिग्रहण और एकीकरण को भी मंजूरी दी गई है। एमआरएएसएचएम सतह से सतह पर मार करने वाला एक हल्का प्रक्षेपास्त्र है जो विभिन्न भारतीय नौसैनिक जहाजों पर एक प्राथमिक आक्रामक हथियार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें