फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लातेहार: भूख के कारण वृद्ध की मौत! तीन महीने से नहीं मिला था राशन

Fri, 07 Jun 2019 05:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामचरण मुंडा का परिवार और घर में पड़े खाली बर्तन - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड में सरकारी कामकाजों में बरती जाने वाली लापरवाही से होने वाला नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। लातेहार के रहने वाले 65 वर्षीय रामचरण मुंडा को राशन वितरण में हुई तकनीकी गड़बड़ी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल क्षेत्र में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए राशन वितरण किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से किसी तकनीकी खराबी के कारण बायोमेट्रिक मशीन काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण रामचरण को राशन नहीं मिल पा रहा था। स्थिति इतनी बुरी हो गई कि कथित तौर पर भूख से छटपटाने के कारण रामचरण मुंडा ने आखिरकार गुरुवार को दम तोड़ दिया। 
 


उनकी बेटी ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन खराब होने के कारण पिछले तीन महिनों से उनके परिवार को राशन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मौत अत्यधिक भूख के कारण हुई है। पिछले चार दिनों से रामचरण मुंडा ने कुछ नहीं खाया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार राशन कार्ड और बायोमेट्रिक सिस्टम में आने वाली खराबियों के कारण लोगों को तरह-तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई जगह से ऐसे मामलों की खबरें आती हैं, लेकिन शायद ही कभी सरकार की ओर से इसे लेकर कोई ठोस कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें