फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी का आरोप: शशिकला ने कराई जयललिता की हत्या, प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

Sun, 11 Jun 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार, श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय जयललिता के आवास पर हो रही लड़ाई बढ़ती जा रही है। जयललिता की भतीजी दीपा जयाकुमार को शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के सर्मथकों को यहां आवास के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। दरअसल, जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके की चीफ वीके शशिकला और दीपा जयाकुमार के बीच ये फसाद बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


दीपा जयाकुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई दीपक ने शशिकला के साथ मिलकर जयललिता की हत्या की है। उसे सजा मिलनी चाहिए। Chennai: Deepa Jayakumar outside Poes Garden residence of former Tamil Nadu CM Jayalalithaa pic.twitter.com/NxUY53tgw9 — ANI (@ANI_news) June 11, 2017 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयाकुमार के भाई दीपक ने कथित तौर पर उन्हें किसी काम से बंगले पर बुलाया था। लेकिन जब वह पहुंची तो वहां पहले से दिनाकरन के समर्थक मौजूद थे। दीपक घर में पहले से मौजूद थे, पर जयाकुमार को एंट्री लेने नहीं दी गई। जयाकुमार के अलावा दीपक भी बंगले पर मालिकाना हक जमा चुके हैं। उन्होंने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को कहा कि पोएस गार्डन स्थित घर पर उनका हक ही हक है। वहीं जयाकुमार ने कहा कि वे जब तक इस इलाके को नहीं छोडेंगी, जब तक उनका भाई बंगले में मौजूद है।

दीपा जयाकुमार ने कहा कि मेरे पास जमीन और बंगले के मालिकाना हक के सभी दस्तावेज मौजूद हैं। मुझे पोस गार्डन के बाहर मारने की कोशिश की गई और मुझे मारने के लिए ही आज योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
I have all documents of the property (Poes Garden), they are all out to kill me, this was definitely a trap for me today: Deepa Jayakumar pic.twitter.com/IqYdo0bYYF — ANI (@ANI_news) June 11, 2017 जयाकुमार ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांग चुकी हैं। अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मिलता है, तो वो उनसे मिलकर सारी बात बताएंगी। I have sought an appointment from the PM, whenever he gives me an appointment I will go there: Deepa Jayakumar — ANI (@ANI_news) June 11, 2017 बता दें कि जयललिता की मौत के बाद ही एआईएडीएमके में बवाल मचा हुआ है। इससे पहले सीएम की कुर्सी के लिए महाघमासान सुर्खियों में छाया रहा और उसी दौरान शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाना पड़ा है। इतना ही नहीं शशिकला के भतीजे दिनाकरन भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें