फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoid Cases : देश में कम हो रहा टाइफाइड, सालाना सरकारी आंकड़ों में दिखी कमी

Fri, 21 Oct 2022 05:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

शोधकर्ताओं ने पाया कि युवा वयस्क रोगियों में टाइफाइड के लगभग एक तिहाई मामले मिल रहे हैं, जबकि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सालाना 10 लाख से अधिक मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
typhoid - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में टाइफाइड रोग लगातार कम होता जा रहा है। यह बात मेडिकल जर्नल बीएमजे में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई है। शोधार्थियों ने अलग-अलग राज्यों के डॉक्टरों द्वारा लिखे जा रहे एंटीबायोटिक प्रिस्क्रिप्शन ट्रेंड से इसका पता लगाया है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि युवा वयस्क रोगियों में टाइफाइड के लगभग एक तिहाई मामले मिल रहे हैं, जबकि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सालाना 10 लाख से अधिक मामले मिल रहे हैं। शोधार्थियों ने अध्ययन में केंद्र सरकार को सलाह दी है कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में स्वदेशी टीका शामिल कर इस बीमारी से मुक्ति पाई जा सकती है। 

उत्तर-पश्चिम के राज्यों में अधिक सुधार
अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसर्च फेलो डॉ. शफी कोया ने बताया कि 2013 में 90 लाख से अधिक मामले देश भर में सामने आए थे जो 2015 तक कम होकर 70 लाख तक दर्ज किए गए। खासतौर पर उत्तर और पश्चिम के राज्यों में टाइफाइड के मामलों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के पर्चे पर 10 अलग-अलग एंटीबायोटिक दवाएं मिलीं। मिश्रित और सेफलोस्पोरिन दवा सबसे अधिक डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दी गई। 
विज्ञापन


ऐसे किया अध्ययन
डॉ. कोया के मुताबिक, अध्ययन के लिए 4,600 निजी क्षेत्र के प्राथमिक चिकित्सकों का चयन कर उनकी पर्ची को शामिल किया गया। 67 करोड़ से ज्यादा प्रिस्क्रिप्शन मिले हैं जिनमें एंटीबायोटिक दवाओं की सलाह दी गई, जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें