फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपीएटी मशीन पर आज हो सकता है फैसला

Wed, 19 Apr 2017 04:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के लिए पेपर ट्रेल मशीनों को खरीदने पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में फैसला हो सकता है। चुनाव आयोग इस मशीनों को अगले लोकसभा चुनावों में सभी पोलिंग बूथों पर इस्तेमाल करना चाहता है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की तय बैठक के एजेंडे की सूची में पेपर ट्रेल मशीनों को खरीदना शामिल है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कैबिनेट 2019 के चुनावों में सभी पोलिंग बूथों पर इस्तेमाल होने वाली 16 लाख मशीनों के लिए आवश्यक 3,174 करोड़ रुपये जारी करेगा या फिर यह राशि किश्तों में जारी की जाएगी।

वहीं नई ईवीएम मशीनों की खरीददारी के लिए कैबिनेट पहले ही 1,009 करोड़ और 9,200 करोड़ अलग-अलग जारी कर चुका है। गौरतलब है कि जून, 2014 से ही आयोग सरकार से कम से कम 11 बार वीवीपीएटी मशीनों के लिए फंड मांग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें